नवरात्रि पर माँ बंजारी का भव्य गीत “पार्वती की रूप मैया माँ बंजारी” हुआ विमोचित

नवरात्रि पर माँ बंजारी का भव्य गीत “पार्वती की रूप मैया माँ बंजारी” हुआ विमोचित

गणपत चौहान, छत्तीसगढ़ 

तराईमाल। 20 सितम्बर ,नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर माँ बंजारी धाम, तराईमाल में भक्तिरस और उल्लास से सराबोर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवी माँ की महिमा को समर्पित नवरात्रि भजन “पार्वती की रूप मैया माँ बंजारी” का भव्य विमोचन किया गया। गीत का शुभारंभ सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने करकमलों से यूट्यूब चैनल Maa Banjari Dham पर क्यूआर कोड स्कैन कर किया।

गीत विमोचन के क्षणों में उपस्थित ग्रामवासी, कलाकार और भक्तगण भाव-विभोर हो उठे। यूट्यूब पर गीत रिलीज़ होते ही सैकड़ों लोगों ने इसे देखा और कार्यक्रम स्थल भक्तिरस और जयकारों से गूंज उठा।

भजन में स्वर लोकगायक दीपक आचार्य, संजू चौहान एवं गीतिका वैष्णव ने दिए हैं। गीत के रचनाकार संतोष शर्मा हैं, जबकि निर्देशन एवं कोरियोग्राफी विपिन गुप्ता द्वारा की गई है। कैमरा संचालन गौतम सिदार और रोशन मालाकार ने किया। प्रमुख कलाकारों में विपिन गुप्ता एवं सौम्या पटेल ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी, वहीं सहयोगी कलाकारों में ज्योति, रजनी, चाँदनी, रुहेना, तरुण, तुषार, सूरज और अनिल ने मनमोहक अभिनय से कार्यक्रम को जीवंत बनाया।

गीत का निर्माण पीतरू मालाकार और श्याम मालाकार के संयोजन में किया गया, जबकि माँ बंजारी धाम, तराईमाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में स्व. अंकुर गौटिया की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य और ग्राम के गणमान्यजन – रंगवल्लभ मालाकार, तरुणीसेन मालाकार, घनश्याम मालाकार, राम श्याम डनसेना, ख़िरसागर मालाकार, सुनील मालाकार, बिहारी बलेचा, महाराज उग्रसेन शर्मा, आनंद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में शामिल सभी ने गीत की भव्यता और भक्ति भाव की सराहना करते हुए इसे नवरात्रि की विशेष भेंट बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related