नन्हे विद्यार्थियों का बड़ा दिल, मुख्यमंत्री राहत कोष में 7000 रुपये का योगदान

नन्हे विद्यार्थियों का बड़ा दिल, मुख्यमंत्री राहत कोष में 7000 रुपये का योगदान
ढली, शिमला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

By : प्रियंका नाहड़ा 
टेलीग्राफ टाइम्स

शिमला, 14 अगस्त।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढली, शिमला के विद्यार्थियों ने आज अपनी बचत से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 7000 रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे योगदान जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इसे मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भी समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इस तरह की पहल न केवल जरूरतमंदों को सहारा देती है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती है कि वे विपरीत परिस्थितियों में दूसरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की यह भावना निरंतर बनी रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...