छत्तीसगढ़
नन्हीं इनायल का भव्य जन्मोत्सव: पूरे परिवार और ग्रामवासियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन
रेगालबहरी / तमनगर Edited By : गणपत चौहान
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 03,2025 बरसात की रिमझिम फुहारों के बीच, लम्बोदर चौहान और संगीता चौहान की दो वर्षीय नन्हीं पुत्री इनायल का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। बुधवार, 2 जुलाई को इनायल के जन्म के साथ-साथ उसकी शब्ठी का आयोजन भी संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों परिजन, शुभचिंतक और ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
केक काटा, दी शुभकामनाएं और बरसाया प्यार
सुबह से ही घर में उत्सव का माहौल देखने लायक था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और गुब्बारों से सजा घर बच्चों की चहलकदमी से गुलजार रहा। नन्हीं इनायल को केक कटवाकर जन्मदिन की बधाई दी गई और उसे ढेरों उपहारों एवं नए वस्त्रों से नवाज़ा गया। बड़ों ने उसे आशीर्वाद दिया, वहीं बच्चों और किशोरों ने उसे भरपूर स्नेह लुटाया।

मेहमाननवाजी में जुटा रहा चौहान परिवार
आयोजन में दादा लक्ष्मण चौहान और दादी देवमती चौहान दिन भर अतिथियों की सेवा में जुटे रहे। घर में स्वरुचि भोज की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें बारिश की बूंदों के बीच भी लोगों की उमंग कम नहीं हुई। मौसम की परवाह किए बिना लोग प्रेमपूर्वक आयोजन में शामिल हुए और बच्ची को स्नेहाशीष दिया।
क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न संयंत्रों और प्रतिष्ठानों के अधिकारी, कर्मचारी और लम्बोदर एवं संगीता के सहकर्मी भी परिवार के साथ मौजूद रहे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजजनों में सरपंच आसंमती, जनपद सदस्य बरतकुमारी, मोहन गुरुजी, करम सिंह चौहान, अमरनाथ चौहान, नोहर सिंह, कुसुम लता, मालती, तथा छोटू चौहान की विशेष उपस्थिति रही, जिनकी गरिमामयी भागीदारी ने आयोजन को और भी उल्लासमय बना दिया।
देर रात तक चलता रहा प्यार और मिलन का सिलसिला
सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ यह आयोजन देर रात तक चलता रहा। इनायल को बारी-बारी से गोद में लेकर प्यार करने का सिलसिला हर किसी की मुस्कान में साफ नजर आया। पूरे आयोजन में आत्मीयता, उल्लास और ग्रामीण संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखी।

इस प्रकार इनायल का यह जन्मोत्सव न केवल उसके जीवन की यादगार शुरुआत बना, बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने का एक खूबसूरत अवसर भी सिद्ध हुआ।