नगर निगम जयपुर चुनाव: 150 वार्डों में मतदान जारी, बूथों पर दिखा मतदाताओं का भारी उत्साह; जिला कलक्टर संदेश नायक ने डाला वोट

जयपुर/ सुनील शर्मा/नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में शुक्रवार सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर शहर के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह मतदान शुरू होते ही विभिन्न मतदान केन्द्रों पर नागरिकों की कतारें लगनी शुरू हो गईं, जिनमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाता तक बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

​जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिवार सहित किया मतदान, की अपील

मतदान प्रक्रिया के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने आमजन से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार और कर्तव्य है, इसलिए सभी मतदाता बिना किसी संकोच के मतदान केंद्रों पर पहुंचें और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

​मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। कतार प्रबंधन, पेयजल, छाया, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के लिए रैंप और व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

​नगर निगम क्षेत्र में मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन ने समय रहते सभी मतदाताओं से अपने-अपने वार्ड के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डालने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...