नगर निगम जयपुर आम चुनाव: नामांकन पत्र जमा करने के लिए 15 केंद्र निर्धारित

जयपुर/ मुस्कान तिवाड़ी/नगर निगम जयपुर के आम चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम के सभी 150 वार्डों में सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग (RO) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए शहरभर में कुल 15 प्राप्ति स्थल निर्धारित किए गए हैं।

​जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक के अनुसार, अभ्यर्थियों और आमजन की सुविधा के लिए वार्डवार नामांकन केंद्र तय किए गए हैं, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें।

​वार्ड अनुसार निर्धारित नामांकन प्राप्ति स्थल

वार्ड संख्या

निर्धारित नामांकन प्राप्ति स्थल

1 से 10

कार्यालय रीको रोड नंबर 05, वी.के.आई., सीकर रोड

11 से 20

कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वी.के.आई. एरिया, मुरलीपुरा

21 से 30

कार्यालय उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन, खिरणी फाटक, झोटवाड़ा

31 से 40

शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय, खातीपुरा

41 से 50

उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर

51 से 60

पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर

61 से 70

कमरा नंबर 45, कलक्ट्रेट परिसर

71 से 80

कार्यालय उपायुक्त नगर निगम जगतपुरा जोन, नन्दपुरी अंडरपास

81 से 90

कार्यालय उपायुक्त नगर निगम मालवीय नगर जोन, नई विधानसभा के पास, लालकोठी

91 से 100

कार्यालय उपायुक्त नगर निगम सिविल लाइंस जोन, टेक्नोलॉजी पार्क के पास, शास्त्री नगर

101 से 110

एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय

111 से 120

कार्यालय नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे

121 से 130

कमरा नंबर 26, कलक्ट्रेट परिसर

131 से 140

राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क

141 से 150

कार्यालय उपायुक्त नगर निगम हवामहल-आमेर जोन, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक

अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

​जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को पाबंद किया है कि वे अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर सभी जरूरी प्रशासनिक, सुरक्षा एवं तकनीकी प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नामांकन पत्र प्राप्त करने से लेकर चुनाव से जुड़ी सभी आगामी प्रक्रियाओं को निर्वाचन नियमों के तहत समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...