नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई
By : गणपत चौहान
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 01,2025
रायगढ। 31 जुलाई गुरुवार को सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती राजश्री चौबे, वॉटर फिटर श्री त्रिलोक चरणचंद्र शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारंगढ़ श्री राजेश पांडेय एवं दफ्तरी व रात्रि कालीन चौकीदार श्री कर्मन दास अपने कार्यकाल पूरा करने के उपरांत सेवानिवृत्ति हुए। इस मौके पर निगम के सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया और उनके कार्यों के अनुभव को साझा करते हुए गरिमापूर्ण विदाई दी गई। विदाई समारोह के बाद निगम आयुक्त ने अपने वाहन से सभी कर्मचारियों को उनके घर तक पहुंचाया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और कर्मचारीगण भावुक नजर आये तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भी गले भर आये।