नगरीय निकाय आम चुनाव 2026: प्रथम चरण के लिए आज दो पारियों में रवाना होंगे मतदान दल, 565 बूथों पर कल होगा मतदान

जयपुर/ सुनील शर्मा/नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रशासनिक मशीनरी मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। 2 नगर परिषदों और 16 नगरपालिकाओं में 9 सितम्बर को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 8 सितम्बर को भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से मतदान दलों को दो अलग-अलग पारियों (प्रातः 7:00 बजे एवं प्रातः 11:00 बजे) में मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

​जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने रवानगी स्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री वितरण, परिवहन तथा सुरक्षा व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, जिससे मतदान निष्पक्ष, स्वतंत्र और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

​दो पारियों में 565 बूथों के लिए रवानगी व्यवस्था

​मतदान दलों के सुगम आवागमन और सामग्री वितरण के लिए निकायों को दो चरणों में बांटा गया है:

  • ​प्रथम पारी (प्रातः 7:00 बजे से): मनोहरपुर (35 बूथ), फुलेरा (25 बूथ), सांभर (25 बूथ), नारायना (25 बूथ), किशनगढ़-रेनवाल (35 बूथ), शाहपुरा (71 बूथ), दूदू (25 बूथ), चाकसू (36 बूथ) और फागी (20 बूथ)।
  • ​द्वितीय पारी (प्रातः 11:00 बजे से): जोबनेर (20 बूथ), खेजरोली (25 बूथ), जमवारामगढ़ (35 बूथ), वाटिका (25 बूथ), कानोता (20 बूथ), बस्सी (35 बूथ), बगरू (35 बूथ), कालाडेरा (20 बूथ) और चौमूं (53 बूथ)।

​रवानगी स्थल पर दलों के बैठने, अंतिम प्रशिक्षण और चुनाव सामग्री वितरण के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाए गए हैं, जहां ईआरओ (ERO) और आरओ (RO) स्तर के कार्मिकों की तैनाती की गई है। सामग्री प्राप्त करने और ईवीएम सत्यापन के पश्चात दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

​152 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा पहरा

​चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 18 नगरीय निकायों में कुल 152 क्रिटिकल (संवेदनशील) मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी तंत्र तैनात रहेगा।

नगरीय निकाय

क्रिटिकल बूथों की संख्या

नगरीय निकाय

क्रिटिकल बूथों की संख्या

नगर परिषद चौमूं

23

किशनगढ़-रेनवाल

08

शाहपुरा

20

खेजरोली

08

चाकसू

13

वाटिका

08

मनोहरपुर

08

कानोता

08

नारायणा

07

बगरू

07

जमवारामगढ़

07

फागी

06

फुलेरा

05

सांभर लेक

05

दूदू

05

जोबनेर

05

कालाडेरा

05

बस्सी

04

 

मतदान के पश्चात सभी दलों की वापसी और मतपेटियों/ईवीएम संग्रहण के लिए भी इसी परिसर में सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...