नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में ‘तीजोत्सव-2026’ की धूम, तीन दिनों में 50 लाख से अधिक की हस्तशिल्प बिक्री

गौरव कोचर/नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित दस दिवसीय ‘तीजोत्सव-2026’ में राजस्थानी कला, संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस भव्य उत्सव में प्रतिदिन आगंतुकों के लिए पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, राजस्थानी व्यंजनों के स्टॉल और लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं।

​नृत्य और क्विज प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

​उत्सव के दौरान आयोजित राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता में बाल और युवा कलाकारों ने लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं:

  • ​बाल श्रेणी: प्रथम स्थान प्रणवी, द्वितीय स्थान जीनल सहगल और तृतीय स्थान मनस्वी ने हासिल किया।
  • ​युवा श्रेणी: प्रथम स्थान डिंपल, द्वितीय स्थान सुमित्रा और तृतीय स्थान अक्षिता ने प्राप्त किया।

​विजेता प्रतिभागियों को प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही राजस्थान की कला, संस्कृति और सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।

​तीन दिनों में 50 लाख रुपये से अधिक का कारोबार

​प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने बताया कि मेले में दिल्ली-एनसीआर से हजारों दर्शक पहुंच रहे हैं। रूडा (RUDA) और राजीविका के सहयोग से लगाए गए हस्तशिल्प स्टॉलों पर शुरुआती तीन दिनों में ही 50 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश भर से आए दस्तकारों और शिल्पकारों में खासा उत्साह है।

​सांस्कृतिक आकर्षण और खान-पान

​संयुक्त आवासीय आयुक्त रिंकू मीना के अनुसार, उत्सव में दर्शकों के लिए राजस्थान की धरोहरों और संस्कृति को दर्शाते विशेष सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए हैं। साथ ही पारंपरिक राजस्थानी खान-पान के लिए फूड कोर्ट और हथकरघा उत्पादों की व्यापक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका उद्देश्य राजधानी में राजस्थान की समृद्ध विरासत से लोगों को रूबरू कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...