धौलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
२६ जनवरी
—————-
धौलपुर:76 वां गणतंत्र दिवस धौलपुर में समारोहपूर्वक और हर्षोल्लास से मनाया गया।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित आरएसी परेड ग्राउण्ड पर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल राजस्थान पुलिस, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, एनसीसी, स्काउट गाइड कब बुलबुल दल, सीनियर डिवीजन पीजी कॉलेज एवं सीनियर डिवीजन गर्ल्स उमादत्त कॉलेज, एनसीसी जूनियर डिवीजन उमादत्त स्कूल की टुकड़ियों का भी निरीक्षण किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन धीरेन्द्र सिंह ने राज्यपाल महोदय के प्रदेश के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में मयूरी विशेष विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं बाड़ा हैदरशाह विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दी गई सहासिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने दिल खोलकर सराहा। समारोह में आरएसी छठी बटालियन के जवानों ने मोटरसाइकिल पर प्राणायाम, शीर्षासन, मोटरसाइकिल के मध्य सेतु का निर्माण, अग्नि चक्र से मोटरसाइकिल का प्रवेश, मोटरसाइकिल पर पिरामिड जैसे साहसिक कृत्यों का प्रदर्शन किया। समारोह में शहीदों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वन विभाग द्वारा वन संपदा संरक्षण, कृषि विभाग द्वारा नैनो यूरिया एवं उन्नत सिंचाई प्रणाली, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मतदाता जागरूकता तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा, धौलपुर नगर परिषद सभापति धौलपुर खुशबू सिंह, उपखण्डाधिकारी धौलपुर डॉ. साधना शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर एवं भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह सहित अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...