धोखाधड़ी कर 47 लाख 50 हजार रुपये का माल हड़पने के आरोप में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर 47 लाख 50 हजार रुपये का माल हड़पने के आरोप में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि दिनांक 25 अगस्त 2025 को परिवादी किशन पडलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी रजिस्टर्ड फर्म डी एन पोलीपेक प्लास्टिक स्ट्रेप और स्ट्रेच फिल्म बनाने और सप्लाई करने का कार्य करती है।

क़रीब तीन महीने पहले जयपुर से एक मोबाइल नंबर 9653821277 पर फोन आया। जिसने अपना नाम सूर्यमोनी मिश्रा बताया और कहा कि उनकी फर्म को स्ट्रेप की आवश्यकता है और वे किशन पडलिया की फर्म से माल खरीदना चाहते हैं। इसके बाद किशन पडलिया और उनके पार्टनर जयपुर आए और आरोपितों से मीटिंग हुई। आरोपित ने स्ट्रेप और स्ट्रेच फिल्म की रिक्वायरमेंट बताई और 5 लाख रुपये का चेक दिया तथा 4 चेक ब्लैंक रखकर विश्वास दिलाया कि समय-समय पर भुगतान किया जाएगा। आरोपित ने कहा कि उनका कार्यालय निवारू रोड पर है।

शुरुआत में 25 लाख रुपये का माल भेजा गया, जिसमें से केवल 8 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान हुआ। आरोपित ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शेष भुगतान कर दिया जाएगा। विश्वास में लेकर जून 2025 में अतिरिक्त 31 लाख रुपये का माल मंगवा लिया गया, लेकिन इसके बाद आरोपित ने फोन नहीं उठाया और भुगतान नहीं किया।

इसके बाद पुलिस ने धोकाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया। विशेष टीम का गठन कर राहुल हरितवाल पुत्र रबि नारायण, उम्र 35 साल, निवासी विंध्याचल अपार्टमेंट 3 एच फ्लेट F/1-2/1, हथियारा रोड, बागुहटी, थाना बागुहटी, जिला उत्तर 24 परगना, को जयपुर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के गोदाम से बचे हुए माल को बरामद किया गया।

पुलिस टीम: सवाई सिंह, प्रहलाद सिंह, अमित सिंह, किशोर सिंह, बाबूलाल, गजानंद —  थाना करधनी, जयपुर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...