धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाओं से किसानों के चेहरे खिले

‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से समय और मेहनत की हो रही बड़ी बचत

| गणपत चौहान छत्तीसगढ़

रायपुर, 18 दिसंबर 2025।
राज्य शासन द्वारा धान खरीदी को लेकर की गई प्रभावी और किसान-हितैषी व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रक्रिया, डिजिटल टोकन प्रणाली और समयबद्ध तौल व्यवस्था से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

मनोरा विकासखंड के ग्राम दड़गांव के किसान गांधी भगत ने धान खरीदी केंद्र में 182 क्विंटल धान का विक्रय कर व्यवस्थाओं की खुले मन से सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की डिजिटल पहल ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप के माध्यम से अब किसान घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर पा रहे हैं। इससे उन्हें न तो लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और न ही बार-बार केंद्र के चक्कर काटने की जरूरत रह गई है।

किसान गांधी भगत ने बताया कि टोकन कटाने की प्रक्रिया बेहद सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। खरीदी केंद्र पर पहुंचते ही साफ-सुथरे बारदाने, समय पर तौल और कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है। पहले जहां धान बेचने में कई दिन लग जाते थे, वहीं अब तय समय में बिना किसी परेशानी के बिक्री पूरी हो रही है। इससे किसानों का समय, श्रम और लागत तीनों की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि शासन की इस नई व्यवस्था से धान बेचना आसान हुआ है और उपज का उचित मूल्य समय पर मिल रहा है। यह व्यवस्था किसानों के लिए राहत लेकर आई है और खेती को अधिक लाभकारी बना रही है। किसान-केंद्रित नीतियों का असर अब धरातल पर नजर आने लगा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संतोष और विश्वास का माहौल बन रहा है।

किसान क्रेडिट कार्ड से मजबूत हो रही खेती

साहूकारों से मुक्ति, बिना रुकावट मिल रही कृषि पूंजी

किसान गांधी भगत अपने पिता लहरू राम भगत के नाम से बने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री आसानी से प्राप्त कर पा रहे हैं। इससे खेती की तैयारी समय पर हो रही है और किसी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आ रही है। राज्य शासन द्वारा लागू किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसान साहूकारों पर निर्भर होने से मुक्त हो रहे हैं।

इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है और खेती को नई मजबूती मिल रही है। धान खरीदी केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्था और वित्तीय सहायता योजनाओं के प्रभाव से बिचौलियों की भूमिका सीमित हो रही है तथा किसानों को सीधा और भरोसेमंद बाजार मिल रहा है।

राज्य शासन की इन पहलों से छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सशक्त हो रहे हैं। वर्तमान धान खरीदी सत्र में बेहतर व्यवस्थाओं के चलते राज्य में खरीफ उत्पादन के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने में सहायक सिद्ध होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...