दो दिवसीय 47वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन का शुभारंभ

दो दिवसीय 47वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन का शुभारंभ

लेखा शिक्षा और अनुसंधान से सशक्त होगा देश: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
जयपुर, 12 अक्टूबर 2025।

गौरव कोचर • वरिष्ठ संपादक 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि लेखा शिक्षा और अनुसंधान एक-दूसरे के पूरक हैं। अनुसंधान से प्राप्त नवीन तथ्यों और ज्ञान को शिक्षा में समाहित करने से शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान केवल ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि वे ऐसे संस्कार मंदिर हैं जहाँ भावी पीढ़ी में कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और मानवीय मूल्यों का बीजारोपण किया जाता है।

Photo credit Telegraph Times

राज्यपाल बागडे रविवार को उदयपुर में भारतीय लेखांकन परिषद की उदयपुर शाखा और राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया अकाउंटिंग कॉन्फ्रेंस एंड इंटरनेशनल सेमिनार के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।

अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि समय की ऑडिट करना भी उतना ही आवश्यक है जितना वित्तीय ऑडिट, क्योंकि समय का सर्वोत्तम उपयोग ही जीवन की सफलता का मूल आधार बनता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने शब्दों और वाणी को अपनी सबसे बड़ी संपत्ति समझें, क्योंकि उनका प्रभाव गहरा और दीर्घकालिक होता है।

राज्यपाल ने प्राचीन भारतीय चिंतन परंपरा का उल्लेख करते हुए कौटिल्य के अर्थशास्त्र का उदाहरण दिया और कहा कि राजकीय कोष एवं व्यय प्रणाली में पारदर्शिता, राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विचारों की परिपक्वता, सादगी और सत्य के प्रति साहस — ये तीनों गुण मिलकर एक सशक्त और प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।

राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे लेखांकन और वाणिज्य शिक्षा में पारदर्शिता, नवाचार और तकनीकी अनुसंधान को अपनाएं तथा नए लेखा आयामों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में जोड़ें। उन्होंने कहा कि बदलते आर्थिक परिवेश में डिजिटल लेखांकन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग लेखांकन क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

समारोह में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों और अकाउंटिंग विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन के प्रथम सत्र में वित्तीय प्रबंधन, लेखा पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस पर विभिन्न विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन सत्र के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...