देश को गढ़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की गाथा वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी: चंद्रप्रकाश बाजपेयी

​बिलासपुर में सेनानी उत्तराधिकारियों ने अपने पुरखों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • ​स्वराज प्रसाद त्रिवेदी, कुंज बिहारी चौबे और राम चरण साहू के व्यक्तित्व पर डाला गया प्रकाश
  • ​2 अगस्त को ई. राघवेंद्र राव की जयंती पर आयोजित होगा विशाल स्वास्थ्य शिविर
  • ​सभी सदस्यों ने ‘मां के नाम’ एक नीम का पौधा लगाकर लिया वृहद पौधरोपण का संकल्प

​बिलासपुर/ गनपत चौहान/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन (नई दिल्ली) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर देश भर के साथ-साथ बिलासपुर जिले में भी सेनानियों के स्मरण का भव्य आयोजन किया गया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी और प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल के निर्देशानुसार, हर माह के प्रथम रविवार को सुबह 10 बजे “10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम” कार्यक्रम के तहत अशोक नगर स्थित जिला अध्यक्ष डॉ. शकुंतला जितपुरे के निवास पर सेनानी उत्तराधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

​इस अवसर पर राष्ट्रीय जन चेतना के संवाहक व सूचना प्रसारण विभाग के पूर्व उपसंचालक श्रद्धेय स्व. स्वराज प्रसाद त्रिवेदी (106वीं जयंती), राष्ट्रीय ध्वजारोहण सत्याग्रही पं. कुंज बिहारी चौबे (121वीं जयंती) एवं भारत छोड़ो आंदोलन के अग्रदूत व आचार्य विनोबा भावे के सहयोगी सेनानी स्व. राम चरण साहू की जयंती पर उनके तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

​सेनानियों के बलिदानों से प्रेरणा ले वर्तमान पीढ़ी

​कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार, संयोजक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी तथा संगठन के वरिष्ठ संरक्षकों (बाबा राव, श्रीमती वाणी राव, अनिल तिवारी और शिवा मिश्रा) ने महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसे बनाने वाले अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की गाथा को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। सरकार सेनानी परिवारों की हर संभव मदद के लिए तैयार है, बशर्ते सभी संगठित होकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

​जिला अध्यक्ष डॉ. शकुंतला जितपुरे का कार्यकाल 1 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान

​स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. शकुंतला जितपुरे ने सभी के सहयोग से संगठन को आगे बढ़ाने और जनसेवा का संकल्प दोहराया। डॉ. शकुंतला के जिला अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर संगठन द्वारा उन्हें बधाई दी गई। इस गौरवशाली क्षण पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम चरण साहू की धर्मपत्नी एवं 91 वर्षीय वीरांगना श्रीमती राम बाई साहू का संस्था की ओर से श्रीफल व शाल भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया।

​अन्य राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी सुविधाओं के विस्तार पर मंथन

​बैठक के दौरान उपस्थित उत्तराधिकारियों ने अन्य राज्यों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के तुलनात्मक आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी सुविधाएं प्रदान करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही, नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए हर्ष ध्वनि से स्वागत किया गया, जिनके सहयोग से पुराने बस स्टैंड से शिव टॉकीज रोड में नवनिर्मित गार्डन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन लेख और नाम पट्टिका लगाने का कार्य किया जा रहा है। संयोजकों ने बताया कि बैठकों का यह क्रम हर महीने अलग-अलग सेनानियों के निवास पर अनवरत जारी रहेगा।

​’मां के नाम वृक्ष’ लगाने का संकल्प और आगामी रणनीति

​कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित उत्तराधिकारियों ने ‘मां के नाम’ एक नीम का पौधा रोपित किया और भविष्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद स्तर पर पौधरोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया। छत्तीसगढ़िया जलपान के उपरांत सभा विसर्जित हुई। संगठन ने घोषणा की है कि अगली मासिक बैठक आगामी 2 अगस्त को सेनानी परिवार के सदस्य बाबा ई. रमेंद्रराव के निवास पर आयोजित होगी, जिसमें महान देशभक्त ई. राघवेंद्र राव की जयंती के अवसर पर एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।

​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

​इस गरिमामय आयोजन का सफल संचालन पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मि जितपुरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेनानी परिवारों से प्रमुख रूप से बाबा राव, श्रीमती वाणी राव, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. उषा किरण बाजपेयी, इंदर टहलियानी, अनिल तिवारी, शिवा मिश्रा, श्रीमती श्वेता पांडेय, श्रीमती सोनम मनीष साहू, डॉ. शिवनाथ श्रीवास, रमेश श्रीवास, आकृति साहू, श्रीमती कुमुद वर्मा, अशोक रंजन वर्मा, श्रीमती जया जैन, राजेश जैन, ध्रुव कुमार भांगे, आशीष कुमार खंडेलवाल, डॉ. आशुतोष तिवारी, राज कुमार साहू, नूपल गोयल, आर.के. साहू, किशन यादव, राम नारायण पटेल सहित बड़ी संख्या में सेनानी परिवारों के सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...