देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षार्थ पर्यटन थाना जयपुर की कार्रवाई — अवैध गाइड (लपका) गिरफ्तार
गौरव कोचर • वरिष्ट पत्रकार
जयपुर, 11 अक्टूबर 2025।
देशी और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुगम पर्यटन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन थाना, पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा अवैध गाइडों (लपकों) के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को पुरानी विधानसभा के सामने आमेर रोड जयपुर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक अवैध गाइड (लपका) को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि जयपुर देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है। दीपावली, नववर्ष एवं अन्य त्योहारी अवसरों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए उनकी सुरक्षा और सुचारु पर्यटन व्यवस्था के लिए अवैध गाइडों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रथम उत्तर दुर्ग सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक जयपुर उत्तर पीयूष कविया के निर्देशन में उपनिरीक्षक हरिओम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया।
टीम द्वारा पुरानी विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई कर एक अवैध गाइड को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध राजस्थान पर्यटन व्यवसाय (सुकरकरण और विनियमन) अधिनियम 2010 (संशोधन) अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक इस अभियान के दौरान कुल 13 अवैध गाइड (लपके) गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
चंचल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, जाति सिख, उम्र 39 वर्ष, निवासी मकान नंबर 13, बस स्टैंड जयसिंहपुरा खोर, थाना जयसिंहपुरा खोर, जयपुर उत्तर।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, हैड कॉन्स्टेबल भवानी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, एवं कॉन्स्टेबल रामकिशन (4464) व रामकिशन (11130)।
पर्यटन थाना जयपुर द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुगम पर्यटन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अवैध गाइडों (लपकों) के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।