देवनारायण गुरुकुल आवासीय विद्यालय योजना की समीक्षा बैठक

देवनारायण गुरुकुल आवासीय विद्यालय योजना की समीक्षा बैठक

जयपुर, 3 सितम्बर। नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने कहा कि देवनारायण गुरुकुल योजना का उद्देश्य अति पिछड़ा वर्ग के गरीब बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी।

आशीष मोदी अंबेडकर भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में देवनारायण गुरुकुल योजना के अंतर्गत चयनित निजी आवासीय विद्यालयों के संस्था प्रधानों और प्रतिनिधियों के साथ खुले संवाद (ओपन डिस्कशन) का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण और प्राप्त सुझावों को अमल में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निदेशक ने कहा कि योजना के तहत संचालित आवासीय विद्यालयों का सुचारू संचालन ही इस योजना की सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, उचित खानपान की व्यवस्था बनाए रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में देवनारायण गुरुकुल योजना से संबंधित परीक्षा परिणाम, छात्रावास सुविधा, नियमित बायोमैट्रिक उपस्थिति, निर्धारित सुविधाओं की उपलब्धता, मेन्यू अनुसार भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग सीताराम जाट, अतिरिक्त निदेशक देवनारायण योजना सुंडाराम मीना सहित आवासीय विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...