देवनानी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद
नरेश गुनानी
जयपुर, 24 नवंबर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को नई दिल्ली में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देवनानी विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लेने हेतु दिल्ली प्रवास पर हैं।
भेंट के दौरान देवनानी ने आडवाणी को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने आडवाणी की पुत्री प्रतिभा आडवाणी और परिवारजनों से भी मुलाकात की तथा सभी से आडवाणी के स्वास्थ्य और दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त की।
देवनानी ने आडवाणी की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और सक्रिय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि आडवाणी भारतीय राजनीति में प्रेरणा स्रोत रहे हैं और उनके मार्गदर्शन से सभी को निरंतर ऊर्जा मिलती है।

