दुर्लभ ‘P1 एंटीबॉडी’ की चुनौती पार कर गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी

​जयपुर/ योगेश शर्मा/गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर के न्यूरोसर्जरी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम करते हुए एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल केस में सफलता हासिल की है। अस्पताल के विशेषज्ञों ने मरीज के शरीर में पाई गई दुर्लभ ‘एंटी P1 एंटीबॉडी’ की बड़ी चुनौती के बावजूद मस्तिष्क के पिछले हिस्से से एक बड़ा ‘पोस्टेरियर फोसा मेनिंजियोमा’ (ब्रेन ट्यूमर) सफलतापूर्वक निकाल दिया।

​भारतीय आबादी में 1 लाख में केवल 5 लोगों में मिलती है यह एंटीबॉडी

​मरीज का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव था और ट्यूमर के स्थान के कारण सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) का गंभीर जोखिम था। सर्जरी से पूर्व जब मरीज के रक्त की क्रॉस-मैचिंग की गई, तो उसमें गंभीर असंगति (Incompatibility) सामने आई।

​विस्तृत ट्रांसफ्यूजन हिस्ट्री तथा 3-सेल व 11-सेल एंटीबॉडी पैनल जांच के बाद मरीज के रक्त में ‘एंटी P1 एंटीबॉडी’ की उपस्थिति पाई गई। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यह दुर्लभ एंटीबॉडी भारतीय आबादी में 1 लाख में से केवल 5 व्यक्तियों (लगभग 0.005%) में ही पाई जाती है। इसके कारण मरीज के अनुकूल सुरक्षित रक्त की व्यवस्था करना एक बेहद कठिन कार्य बन गया था।

​विशेष जांच से खोजा गया ‘P1 एंटीजन-नेगेटिव’ ब्लड

​ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन इंचार्ज डॉ. अक्षय जैन (असिस्टेंट प्रोफेसर) के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर विशेष क्रॉस-मैचिंग की। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ‘P1 एंटीजन-नेगेटिव’ रक्त की पहचान कर उसे सुरक्षित रूप से तैयार किया।

​रक्त की सुरक्षित उपलब्धता के बाद न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अचल शर्मा के नेतृत्व में न्यूरोसर्जरी टीम ने सटीक ‘मायक्रोसर्जिकल तकनीक’ का इस्तेमाल करते हुए ट्यूमर को अधिकतम सुरक्षित सीमा तक निकाल दिया और रक्तस्राव को न्यूनतम स्तर पर बनाए रखा।

​सर्जरी में रही इन विशेषज्ञों की मुख्य भूमिका

  • ​न्यूरोसर्जरी टीम: डॉ. अचल शर्मा (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष), डॉ. धीरज विश्वकर्मा, डॉ. अंकित शर्मा एवं डॉ. चेतन गोटूर।
  • ​ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टीम: डॉ. अक्षय जैन (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं इंचार्ज)।
  • ​न्यूरोएनेस्थीसिया टीम: डॉ. माधुरी गर्ग एवं डॉ. दिव्या राणा (जिन्होंने वेंटिलेशन और सेरेब्रल परफ्यूज़न की सतत निगरानी कर मरीज के वाइटल्स को स्थिर रखा)।
  • ​ओटी पैरामेडिकल स्टाफ: ओटी इंचार्ज राहुल सहित यशवीर, शालू, मनोज, सरोज और पुष्पेंद्र ने ऑपरेशन थिएटर में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

​आधुनिक सुविधाओं और टीमवर्क की मिसाल

​गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का न्यूरोसर्जरी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नर्वस सिस्टम से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है। यह केस दर्शाता है कि जटिल से जटिल सर्जरी में भी डॉक्टरों का बहु-विषयक समन्वय (Multidisciplinary Coordination), सही एनेस्थीसिया और ट्रांसफ्यूजन सुरक्षा की बदौलत मरीज की जान सफलतापूर्वक बचाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...