दुर्गापुर रैली में गरजे पीएम मोदी: घुसपैठियों को नहीं मिलेगी जगह, बंगाल को चाहिए परिवर्तन

दुर्गापुर रैली में गरजे पीएम मोदी: घुसपैठियों को नहीं मिलेगी जगह, बंगाल को चाहिए परिवर्तन

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स संवाददाता 
By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 18,2025

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुर्गापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली के दौरान पीएम मोदी ने बंगाली अस्मिता, घुसपैठ, विकास, रोजगार और निवेश के मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी।


“जो भारत का नागरिक नहीं है, उसे यहां नहीं रहने दिया जाएगा” – घुसपैठियों पर सख्त रुख

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी द्वारा हाल में कोलकाता की एक रैली में उठाए गए ‘बंगाली अस्मिता’ के मुद्दे पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा:

“मैं यह खुलकर कह रहा हूं कि जो भारत का नागरिक नहीं है, जो घुसपैठ कर यहां आया है, उसके साथ भारत के संविधान के तहत न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने साफ कहा कि बंगाल में बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार इस पर कड़ा रुख अपनाएगी।


 टीएमसी सरकार पर हमला: विकास में दीवार बन रही है ममता सरकार

पीएम मोदी ने राज्य में लगातार हो रही हिंसा, पक्षपातपूर्ण पुलिस व्यवस्था और न्याय प्रणाली में अविश्वास का हवाला देते हुए कहा कि इन कारणों से बंगाल में निवेश रुक गया है। उन्होंने कहा:

“टीएमसी सरकार बंगाल के विकास में दीवार बनकर खड़ी है। जिस दिन ये दीवार गिरेगी, उसी दिन बंगाल विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा।”

उन्होंने जनता से ‘कामदार, ईमानदार और दमदार’ सरकार को मौका देने की अपील की।


 बंगाल बदलाव चाहता है – जनता से सीधा संवाद

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। रैली के दौरान उन्होंने कुछ बातें बंगाली भाषा में भी कही, जिससे उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा:

“बीजेपी ने बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं। केंद्र सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”


 दुर्गापुर: भारत की श्रमशक्ति का केंद्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दुर्गापुर को भारत में श्रम शक्ति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के चलते गरीबों को अब पक्के घर और रसोई गैस पाइपलाइन के ज़रिए मिल रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि:

“दुर्गापुर के स्टील प्लांट्स में बड़े निवेश किए गए हैं।”


 ₹5,400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें आधारभूत ढांचे, औद्योगिक विकास और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।


 बिहार के बाद बंगाल में हुंकार

बिहार के दौरे के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल का रुख किया, जहां वे लगातार ममता सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने बंगाल में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related