दीपावली पर विज्ञापन शुल्क में छूट की मांग

दीपावली पर विज्ञापन शुल्क में छूट की मांग

जयपुर व्यापार महासंघ ने हेरिटेज मेयर को सौंपा ज्ञापन, मेयर ने दी आश्वासन

लोकेंद्र सिंह शेखावत 

जयपुर। दीपावली पर्व को लेकर जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से सोमवार को हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव को ज्ञापन सौंपकर व्यापार मंडलों को विज्ञापन शुल्क में छूट देने की मांग की गई। महासंघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली अवधि के दौरान स्थानीय व्यापार मंडलों को विज्ञापन शुल्क में छूट दी जाए, जिससे वे सामूहिक सजावट और विज्ञापन कार्यों में सहयोग कर सकें।

व्यापार महासंघ ने तर्क दिया कि जयपुर के प्रमुख बाजारों में दीपावली के अवसर पर सजावट और रोशनी के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में विज्ञापन शुल्क में छूट मिलने से व्यापार मंडल सजावट और प्रकाश व्यवस्था पर अधिक बजट खर्च कर सकेंगे और शहर की खूबसूरती को बढ़ावा मिलेगा।

मेयर कुसुम यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस वर्ष भी व्यापार मंडलों को विज्ञापन शुल्क में पूर्ववत छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम हेरिटेज की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा ताकि दीपावली पर शहर का बाजार उत्सवी रंग में दमक सके।

इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, उपाध्यक्ष नीरज लुहाड़िया, चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक भारद्वाज, चांदी की टकसाल व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, गोपाल जी का रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश केडिया, हल्दीयों का रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बज, रामगंज बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकम चंद अग्रवाल, त्रिपोलिया बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री जाहिद खान सहित कई व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्यापार महासंघ ने उम्मीद जताई कि विज्ञापन शुल्क में छूट से इस वर्ष दीपावली पर जयपुर के बाजारों की सजावट और रोशनी और भी भव्य रूप में नजर आएगी, जिससे शहर में आने वाले पर्यटकों को विशेष आकर्षण मिलेगा और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...