दीपावली उजास का पावन पर्व, सबके मंगल की कामना की — दीपावली पर गुलाबी शहर में हुई रोशनी का नजारा देखने निकले राज्यपाल

दीपावली उजास का पावन पर्व, सबके मंगल की कामना की — दीपावली पर गुलाबी शहर में हुई रोशनी का नजारा देखने निकले राज्यपाल

19, अक्टूबर 2025, 
जयपुर, 18 अक्टूबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को दीप पर्व के शुभारंभ धनतेरस पर गुलाबी शहर जयपुर में जगह-जगह की गई विशेष रोशनी निहारने निकले। उन्होंने शहर में दीपावली के अवसर पर की गई जगमग रोशनी की सराहना की और कहा कि दीपावली उजास का पावन पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर सभी के मंगल की कामना की।

Photo credit Telegraph Times

राज्यपाल ने राजभवन से एम.आई. रोड, पांच बत्ती, किशनपोल बाजार, छोटी और बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया होते हुए अल्बर्ट हॉल और आस-पास की सड़कों पर सजी विशेष रोशनी का अवलोकन किया। इसके बाद वे जेडीए चौराहा, जवाहर सर्किल, पत्रिका गेट और विधानसभा मार्ग से होते हुए राजभवन लौट आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...