दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को गोड्डा झारोटेफ ने दी श्रद्धांजलि, गिरिडीह में आयोजित ‘अंतिम जोहार’ कार्यक्रम में शामिल हुई पूरी कार्यकारिणी

गिरिडीह/गोड्डा/ नेहा रंजन /झारखंड सरकार के दिवंगत नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की गोड्डा जिला कार्यकारिणी रविवार को गिरिडीह पहुँची। वहाँ आयोजित ‘अंतिम जोहार’ कार्यक्रम में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने नम आँखों से दिवंगत मंत्री को नमन किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

​गोड्डा से रवाना हुआ झारोटेफ का प्रतिनिधिमंडल सीधे गिरिडीह स्थित मंत्री के आवास पहुँचा। श्रद्धांजलि सभा में राज्यभर से जुटे विभिन्न संगठनों, कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ गोड्डा टीम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

​सभा के उपरांत फेडरेशन के सदस्यों ने दिवंगत मंत्री की धर्मपत्नी और उनकी दो मासूम बच्चियों से मुलाकात कर गहरी शोक-संवेदना प्रकट की। प्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुःख की इस कठिन घड़ी में पूरा कर्मचारी परिवार उनके साथ खड़ा है।

​इस अवसर पर झारोटेफ गोड्डा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार ने कहा, “स्व. सुदिव्य कुमार सोनू सदैव कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। वे एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि और जनप्रिय नेता थे। उनका असमय चले जाना राज्य की राजनीति और कर्मचारी वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है। फेडरेशन उनकी कमी को हमेशा महसूस करेगा।”

​श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गोड्डा जिले से मुख्य रूप से शामिल होने वालों में:

  • ​डॉ. सुमन कुमार (जिला अध्यक्ष)
  • ​सुभाष चन्द्र (जिला सचिव)
  • ​विद्यानंद प्रसाद (जिला कोषाध्यक्ष)
  • ​मो. दाऊद आलम (जिला उपाध्यक्ष)
  • ​रीतेश रंजन (जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता)
  • ​गंगेश गुंजन (महागामा प्रखंड सचिव)
  • ​निलेश कुमार एवं अंजनी कुमार चौधरी
  • ​नचीकेता कुमार (पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष)
  • ​सुभाष रविदास (वसंतराय प्रखंड अध्यक्ष)
  • ​कुंज बिहारी यादव (प्रखंड सचिव)

​इसके अलावा जिलेभर के दर्जनों शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी प्रतिनिधि गिरिडीह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...