दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 5 की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 5 की मौत

जयपुर/सवाई माधोपुर, 06 सितम्बर। रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा। संपादन नरेश गुनानी।टेलीग्राफ टाइम्स 
शनिवार दोपहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सवाई माधोपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। भेड़ोली आश्रम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में मौके पर ही पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पैदल चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु आश्रम से लौटकर एक्सप्रेसवे पर पैदल ही अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। मृतकों की पहचान सवाई माधोपुर जिले के लालसोट क्षेत्र के चिमनपुरा गांव के निवासियों के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

दुर्घटना होते ही हाईवे पर अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही मित्रपुरा, बौंली और लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो मौके से फरार हो गया।

प्रशासन व पुलिस मौके पर

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों का आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के बाद नाराजगी जताई। उनका कहना है कि एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आवाजाही के लिए सुरक्षित पैदल मार्ग और अंडरपास की व्यवस्था नहीं है। तेज रफ्तार वाहन आए दिन यहां हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...