थानाधिकारी श्याम नगर की बड़ी कार्यवाही

थानाधिकारी श्याम नगर की बड़ी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ MDMA बेचते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर। पुलिस थाना श्याम नगर, जयपुर दक्षिण की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ MDMA बेचते समय गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 3.82 ग्राम MDMA, दो मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर शहर में बढ़ती मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।

थानाधिकारी श्याम नगर दलबीर सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार सूचना संकलन के बाद 22.11.2025 को ग्रासफील्ड क्लब की पार्किंग में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक निखिल रूनीवाल (24 वर्ष) निवासी गजानंद कॉलोनी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में आरोपी के पास एक प्लास्टिक थैली में 3.82 ग्राम अवैध MDMA व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध मादक पदार्थ की बिक्री में लिप्त था। उसके विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

निखिल रूनीवाल, पुत्र रामनिवास रूनीवाल, उम्र 24 वर्ष, जाति जाट, निवासी गजानन्द कॉलोनी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर।

गठित टीम के सदस्य (एक लाइन में)

दलबीर सिंह (पु.नि), धर्मेन्द्र कुमार (उत्ति), शहजाद अली (हैडकानि 1941), अजयपाल (कानि 8904), कैलाश सिंह (कानि 8350), सौरभ (कानि 8833

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...