त्रिपुरा विधानसभा की याचिका समिति ने किया राजस्थान विधानसभा का अध्ययन भ्रमण

त्रिपुरा विधानसभा की याचिका समिति ने किया राजस्थान विधानसभा का अध्ययन भ्रमण

| रिपोर्ट : नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स

19 नवम्बर 2025,  – जयपुर

त्रिपुरा विधानसभा की याचिका समिति के सदस्यों ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा का अध्ययन भ्रमण किया। समिति के सदस्यों ने विधानसभा भवन का निरीक्षण कर सदन की कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं एवं संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही परिसर में स्थापित डिजिटल म्यूजियम का भी अवलोकन किया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा सदन संचालन में किए जा रहे नवाचारों, डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में अपनाई गई आधुनिक पहलुओं की जानकारी समिति को विस्तार से दी गई। त्रिपुरा समिति के सदस्यों ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में लागू किए गए नवाचार देश की अन्य विधानसभाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

अध्ययन भ्रमण के दौरान राजस्थान विधानसभा की याचिका समिति के सभापति कैलाश वर्मा ने त्रिपुरा याचिका समिति के सभापति अभिषेक देबरॉय का पारंपरिक साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उन्होंने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा किए गए नवाचारों से भी त्रिपुरा समिति को अवगत कराया।

इस अवसर पर त्रिपुरा समिति के सदस्य—
शंभू लाल चकमा,
अंतरा सरकार देब,
नंदिता देबबर्मा (रियांग),
बिराजित सिंह,
अशोक चन्द्र मित्रा—
उपस्थित रहे।

वहीं राजस्थान विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य—
जेठानंद व्यास,
बालमुकुंद आचार्य,
राजेंद्र गुर्जर,
हंसराज पटेल,
भगवाना राम सैनी—
ने संयुक्त बैठक में सहभागिता की।

विधानसभा याचिका समिति के सहायक सचिव बलवीर सिंह शेखावत और शांति कुमार सैनी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...