तूंगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण कर हत्या के मामले में तीन वांछित फरार आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर कमिश्नरेट की तूंगा थाना पुलिस ने अपहरण और हत्या के संगीन मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के निर्देशों, पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन और सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी हरजी लाल यादव के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी तूंगा सज्जन सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरारी काट रहे थे।

​घटना का विवरण

​दिनांक 19 सितंबर 2026 को एसीजेएम कोर्ट संख्या 12 बस्सी (जयपुर महानगर प्रथम) के इस्तगासे के आधार पर थाना तूंगा में मुकदमा दर्ज किया गया था। परिवादी ओमप्रकाश बैरवा (निवासी माताजी वाली ढाणी, दनाउ कलां) ने रिपोर्ट दी थी कि 15 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे वह और उसका भाई लालाराम ग्राम अलावां से अपने रिश्तेदार राहुल से 1,00,000 रुपये उधार लेकर घर लौटे थे।

​घर के बाहर खेत में गाय घुस जाने पर परिवादी जब उसे बाहर निकालने गया, तभी एक सफेद रंग की बोलेरो और चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपी बादल मीणा (निवासी चैनपुरा) ने 3,000 रुपये की मांग की और विरोध करने पर करण मीणा ने थप्पड़ मारते हुए आईफोन के लिए पैसे मांगे या जबरन ले जाने की धमकी दी। साथियों में से एक ने बंदूक निकालकर डराया और परिवादी को जबरन बोलेरो गाड़ी में पटककर ग्राम खतैपुरा के एक फार्म हाउस ले गए, जहां पहले से 30-40 लोग मौजूद थे।

​वहां आरोपियों ने लोहे की सरियों, लाठी-डंडों से परिवादी के साथ बेरहमी से मारपीट की, वीडियो बनाया और जेब में रखे 1,00,000 रुपये छीन लिए। साथ ही, 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए जान से मारने और निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी। बाद में गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिवादी को रात करीब 9:00 बजे सड़क पर फेंक गए। इस गंभीर घटना पर पुलिस थाना तूंगा में मुकदमा संख्या 201/2026 धारा 140(3), 310(2), 311, 190, 191(1), 189(4), 115(2), 126(2), 117(2), 351(2), 352(3), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। इस मामले में पूर्व में भी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

​गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण

  1. ​रोहित कुमार मीणा उर्फ रॉकी (पुत्र छोटूराम मीणा, उम्र 18 वर्ष, निवासी मल्ला वाली ढाणी तन मूण्डली, थाना शिवदासपुरा, जयपुर दक्षिण)
  2. ​मनीष कुमार मीणा उर्फ मनीष चीता (पुत्र हनुमान सहाय, उम्र 21 वर्ष, निवासी चीता की ढाणी देवगांव, थाना तूंगा, जिला जयपुर पूर्व)
  3. ​हीरालाल मीणा उर्फ भोला (पुत्र छोटी लाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी खेजड़ा वाली ढाणी ग्राम रामसिंहपुरा, थाना तूंगा, जिला जयपुर पूर्व)

​गठित पुलिस टीम

​सज्जन सिंह (पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी), अशोक सिंह (एएसआई), मेघराम (कानि. 8380), राहुल कुमार (कानि. 11407), दीपक कुमार (कानि. 11636), कमलेश कुमार (कानि. 9808), और विश्वेन्द्र सिंह (कानि. 11207) — समस्त पुलिस टीम थाना तूंगा, जयपुर पूर्व।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...