तुलसी संगतानी होंगे सिंधु वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, समाज ने जताया समर्थन

तुलसी संगतानी होंगे सिंधु वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, समाज ने जताया समर्थन
टेलीग्राफ टाइम्स | जयपुर | 17 जुलाई 2025                          By: लोकेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर। सिंधी समाज की प्रतिष्ठित संस्था सिंधु वेलफेयर सोसाइटी के आगामी 20 जुलाई को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तुलसी संगतानी ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। संगतानी के मैदान में उतरते ही समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा गया है।

तुलसी संगतानी को समाज में एक खुशमिजाज, मिलनसार, सेवाभावी और शिक्षित व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वे वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से सेवा देते आ रहे हैं। उनकी सरलता, कार्यकुशलता और संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता को देखते हुए समाज के कई वरिष्ठजनों और प्रमुख पदाधिकारियों ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है।

विशेष बात यह है कि हाल ही में सिंधी समाज द्वारा तुलसी संगतानी को “सिंधु सपूत” की उपाधि से सम्मानित किया गया था, जो उनकी सेवाओं की सार्वजनिक सराहना का प्रतीक है।

समाज के वरिष्ठजन श्री किशोर पेसवानी, श्रीमती वीना आसूदानी, श्री राम जटवानी और श्री शंकरलाल चुग समेत अनेक लोगों ने संगतानी के नाम पर खुशी जताते हुए कहा कि, “समाज को एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो पारदर्शिता, समर्पण और सेवा को प्राथमिकता दे। तुलसी संगतानी इन सभी कसौटियों पर खरे उतरते हैं।”

संगतानी ने अपनी ओर से समाज के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा, “यह चुनाव मेरे लिए एक दायित्व है। मेरा उद्देश्य समाज के युवाओं को अधिक अवसर देना, महिलाओं को सशक्त करना और बुजुर्गों के अनुभवों से समाज को लाभ पहुंचाना है। मैं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर पारदर्शिता से कार्य करूंगा।”

सिंधु वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव हर दो वर्षों में होते हैं, और इस बार मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष पद को लेकर यह चुनाव महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के भविष्य की दिशा तय करने का माध्यम बन गया है।

अब यह देखना रोचक होगा कि 20 जुलाई को मतदान के दिन समाज किन मूल्यों और विचारों को तरजीह देता है। फिलहाल, तुलसी संगतानी की दावेदारी ने इस चुनाव को नई दिशा दे दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...