तुर्की और अजरबैजान से व्यापार पर बीयूवीएम का प्रतिबंध, 7 करोड़ व्यापारियों को निर्देश

तुर्की और अजरबैजान से व्यापार पर बीयूवीएम का प्रतिबंध, 7 करोड़ व्यापारियों को निर्देश

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 20, 2025

जयपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (बीयूवीएम) ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि भारत के सात करोड़ व्यापारी अब तुर्की और अजरबैजान से किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने यह घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि बीयूवीएम से जुड़े व्यापारी अब इन दोनों देशों में पर्यटन के लिए भी नहीं जाएंगे। इन देशों का पूर्ण बायकॉट किया जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ सदैव सहयोग की भावना रखता है और उनकी प्रगति की कामना करता है, लेकिन यदि कोई पड़ोसी भारत को आंख दिखाता है, तो उसका माकूल जवाब देने में देश कभी पीछे नहीं रहता। उन्होंने पहलगांव कांड के बाद पाकिस्तान पर भारत की सख्त कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि विश्व ने उस कदम को सम्मान के साथ स्वीकार किया।

बीयूवीएम ने यह निर्णय देशहित में लिया है और संगठन देशभर में फैली अपनी मजबूत इकाइयों के माध्यम से इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करेगा। संगठन ने शुद्ध सोच और मानव सेवा की भावना के साथ व्यापार और उद्योग के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है। यह संस्था श्याम बिहारी मिश्र द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...