ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन

परीक्षा देकर खिलाड़ियों ने प्राप्त की विभिन्न कलर बेल्ट, कोचों ने दिया अनुशासन और संतुलित जीवन का संदेश

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर।
राजस्थान मार्शल आर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन वैशाली नगर स्थित सिरसी रोड के रतन बाग गार्डन में किया गया। परीक्षा का आयोजन कोरियन कल्चर सेंटर के सहयोग से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और ताइक्वांडो में अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों, किक्स और फॉर्म्स का प्रदर्शन करते हुए अपनी योग्यता सिद्ध की। परीक्षा उपरांत खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग–अलग कलर बेल्ट प्रदान की गईं।

कोचों ने खिलाड़ियों को दिया मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान कोच ओमनिवास, रमन कुमार और दीपक शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के साथ–साथ पढ़ाई को भी समान महत्व देना आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने, नियमित अभ्यास करने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। कोचों ने कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से खिलाड़ी उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

राजस्थान मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सोनी ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक संतुलन भी विकसित करते हैं।

कलर बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

परीक्षा में सफल होकर विभिन्न कलर बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में—

येलो बेल्ट / येलो वन बेल्ट:
अनुष्का चारण, अयांश परमार (येलो वन), कनिष्का शेखावत (येलो वन), मानवी सिंह, युवरांगिनी सिंह, धनवर्धन सिंह, आराध्या तंवर (येलो वन), अवीनूर नागपाल, तस्म्याना सिंह (येलो वन), प्रियांश हावर, केशश्वी मलावत (येलो वन), दिव्यांशु चौधरी, प्रांशी बापना, निर्वी पलावत (येलो वन), श्रीव्या मीना, नाव्या

ग्रीन बेल्ट / ग्रीन वन बेल्ट:
रुद्रांश सिंह (ग्रीन वन), जयवर्धन अग्रवाल, पीहूना राठौड़, दिविक्षा चौधरी, पद्मजा शेखावत, प्रिशाली टांक, विवान यादव, अनाया शर्मा (ग्रीन वन), रिटायषा मनोहर

ब्लू बेल्ट / ब्लू वन बेल्ट:
अनाया शर्मा, वंशिका मनोहर, कनिष्का नथावत, ऋग्वेदिता सिंह राठौड़, वेद आर्य सिंह नारवा (ब्लू वन), रुद्रादित्य सिंह राठौड़ (ब्लू वन), जीविशा राठौड़ (ब्लू वन), धरणी जानू

रेड बेल्ट / रेड वन बेल्ट:
इनाया शरीफ, विहा माथुर (रेड वन), रिया हुडा (रेड वन), जीविशा राठौड़ (रेड वन), लायेशा पटावरी (रेड बेल्ट)

कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने आयोजन की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related