तमनार में ट्रेलर लूटकांड का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार – डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद

तमनार में ट्रेलर लूटकांड का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार – डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद

✍️ गणपत चौहान
ब्यूरो चीफ़, छत्तीसगढ़। 19 अगस्त 2025

रायगढ़। तमनार क्षेत्र में हुई सनसनीखेज ट्रेलर लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और टीआई कमला पुसाम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओडिशा तक दबिश दी और घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चारों ट्रेलर, एक कार व अन्य सामान बरामद कर लिया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये आंकी गई है।

Photo credit Telegraph Times

घटना का विवरण

प्रार्थी संजय पटेल निवासी रायगढ़ ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से नीलामी के माध्यम से चार ट्रेलर वाहन (CG 12 BQ 0369, 0371, 0372, 0373) खरीदे थे, जो वर्तमान में सुगोई ट्रांसपोर्ट के माध्यम से परिचालित थे।
दिनांक 18 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक CG 12 BQ 0371 को अज्ञात बदमाशों ने तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से लूट लिया। लुटेरों ने चालक एम.डी. जुबेर व अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल भी छीन लिए।

साजिशकर्ता निकला पूर्व मालिक

जांच में खुलासा हुआ कि इस लूटकांड का मास्टरमाइंड वही व्यक्ति था, जो इन वाहनों का पूर्व स्वामी रहा—अमन गोस्वामी। उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। थाना तमनार में प्रकरण को अपराध क्रमांक 170/2025, धारा 309(4), 309(6) व 310(2) BNS के तहत दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जिले में नाकेबंदी की और ओडिशा तक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ओडिशा हमीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास खेत में छिपाए गए चारों ट्रेलर बरामद किए गए। साथ ही अमन गोस्वामी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन से वारदात को अंजाम देने आए थे और योजनाबद्ध तरीके से पूरी घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमन गोस्वामी पिता नारद गोस्वामी, 28 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा
  2. नारद गोस्वामी पिता स्व. शंकर गोस्वामी, 57 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा
  3. जितेन्द्र गिरी पिता आनंद गिरी, 38 वर्ष, निवासी बाजीपाली, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)
  4. मनीष प्रकाश केंवट पिता ओमप्रकाश केंवट, 28 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा
  5. लेखराम केंवट पिता छेदीलाल केंवट, 24 वर्ष, निवासी केशला, जिला जांजगीर-चांपा
  6. रामरतन पटेल पिता मोनोलाल पटेल, 27 वर्ष, निवासी मोहाडीह, जिला जांजगीर-चांपा
  7. कुंजराम पटेल पिता मकरम पटेल, 30 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा
    (दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।)

बरामद संपत्ति

  • चार ट्रेलर वाहन – ₹1,50,00,000
  • चार मोबाइल फोन – ₹24,000
  • एक स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AP 1298 – ₹6,00,000
    कुल बरामद संपत्ति: ₹1,56,24,000

पुलिस का बयान

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि यह कार्रवाई त्वरित और संगठित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने पुलिस टीम को तत्परता और दक्षता के लिए बधाई दी। साथ ही फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...