तमनार की धरती पर जिंदल का नया हमला

तमनार की धरती पर जिंदल का नया हमला

गणपत चौहान, छत्तीसगढ़ 

रायगढ़ में 14 अक्टूबर को होगी Gare Palma Sector-1 कोल माइंस की जनसुनवाई, 28 गाँव होंगे प्रभावित

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के तमनार क्षेत्र में कोयला खनन से जुड़ी एक और बड़ी परियोजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। M/s जिंदल पावर लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित Gare Palma Sector-1 Opencast cum Underground Coal Mine (क्षेत्रफल 3020 हेक्टेयर एवं 15 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता) को पर्यावरण स्वीकृति दिलाने के लिए 14 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत धौरभाठा में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

इस प्रस्तावित कोयला खदान से 28 गाँव प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि नई खदान के कारण उनकी खेती-बाड़ी, जल-जंगल-जमीन, संस्कृति और स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ेगा। पहले से ही रायगढ़ जिला कोयला खदानों के चलते प्रदूषण, विस्थापन और गंभीर बीमारियों की मार झेल रहा है। अब एक और खदान की शुरुआत से हालात और बिगड़ने का अंदेशा है।

ग्रामीणों और स्थानीय संगठनों ने आशंका जताई है कि—

  • भूजल स्तर और जलस्रोत सूख सकते हैं, जिससे पीने और सिंचाई के पानी का संकट खड़ा होगा।
  • उपजाऊ कृषि भूमि पर खदान का असर होगा, जिससे खेती की पैदावार घटेगी।
  • कोयला खनन और परिवहन से धूल व प्रदूषण बढ़ेगा, जिससे सांस व त्वचा संबंधी बीमारियाँ बढ़ सकती हैं।
  • विस्थापन और रोजगार का संकट पैदा होगा, जिससे लोगों की आजीविका खतरे में पड़ेगी।

जनता का आरोप है कि यह जनसुनवाई सिर्फ एक औपचारिकता है और स्थानीय राय को दबाने की कोशिश की जा रही है। विरोध कर रहे संगठनों ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें और “जल-जंगल-जमीन और आने वाली पीढ़ियों की रक्षा” के लिए एकजुट हों।

जनसुनवाई का कार्यक्रम
तारीख: 14 अक्टूबर 2025
स्थान: ग्राम पंचायत धौरभाठा, तमनार, रायगढ़

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस परियोजना का हर स्तर पर विरोध करेंगे और अपने पर्यावरण एवं अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...