ड्रग्स माफियाओं पर जयपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: चरस, स्मैक और एमडी के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स माफियाओं पर जयपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: चरस, स्मैक और एमडी के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

| गौरव कोचर

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की सी.एस.टी. (CST) टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ड्रग्स माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में चरस, स्मैक और एमडी (MD) सहित लाखों रुपये की ड्रग्स बरामद कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

​पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन में सीएसटी टीम ने आमेर, सांगानेर सदर और बगरू पुलिस के साथ मिलकर इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया।

​1. आमेर: 10 लाख की चरस के साथ हिमाचल निवासी नेपाली गिरफ्तार

​सी.एस.टी. को सूचना मिली कि आमेर इलाके में दिल्ली हाईवे स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास तस्करी हो रही है। टीम ने घेराबंदी कर पहल सिंह (निवासी नेपाल, हाल कुल्लू हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 344 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

​2. सांगानेर सदर: स्मैक और नगदी के साथ एक तस्कर दबोचा

​संजीवनी सिटी सेकंड के बाहर की गई दूसरी कार्रवाई में आरोपी मनीष कुमार सांसी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 10.20 ग्राम स्मैक और मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित 21,500 रुपये बरामद किए गए।

​3. बगरू: एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर और लग्जरी वाहन जब्त

​तीसरी कार्रवाई बगरू स्थित राजस्थान नर्सिंग कॉलेज के सामने की गई। यहाँ पुलिस ने महेन्द्र कुमार चौधरी, विनोद रैगर और गोविन्द सिंह छापरिया को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 04.84 ग्राम एमडी, 7,370 रुपये नगद, एक लग्जरी कार (RJ01 CD 8319) और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. पहल सिंह: निवासी रोल्पा (नेपाल), हाल कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)।
  2. मनीष कुमार सांसी: निवासी नासिरदा (टोंक), हाल सांगानेर सदर (जयपुर)।
  3. महेन्द्र कुमार चौधरी: निवासी गांधी नगर (अजमेर)।
  4. विनोद रैगर: निवासी गांधी नगर (अजमेर)।
  5. गोविन्द सिंह छापरिया: निवासी नरेना (जयपुर ग्रामीण)।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

​खलील अहमद (निरीक्षक), रामसिंह (उप निरीक्षक), सतीश कुमार (सहा. उप निरीक्षक), ओमप्रकाश, रामेश्वर, महिपाल, महेन्द्र, दयाराम, सुरेन्द्र, प्रमोद, रामस्वरूप एवं सुरेन्द्र (सी.एस.टी. टीम)।

जयपुर पुलिस की अपील: नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जयपुर: राइजिंग राजस्थान के निवेश प्रस्तावों को पंख, 33 हजार करोड़ के एमओयू पर काम शुरू

सुनील शर्मा  ​जयपुर | 10 अप्रैल, 2026 ​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के...

श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शंखनाद: कल होगा भूमि एवं ध्वज पूजन

रिपोर्ट: योगेश शर्मा, जयपुर ​जयपुर। गुलाबी नगरी के विद्याधर...