ड्यूटी के दौरान नर्सिंगकर्मी की संदिग्ध मौत से बवाल: मुआवजे की मांग, परिजनों ने दी अस्पताल में अंतिम संस्कार की चेतावनी

ड्यूटी के दौरान नर्सिंगकर्मी की संदिग्ध मौत से बवाल: मुआवजे की मांग, परिजनों ने दी अस्पताल में अंतिम संस्कार की चेतावनी

Written By: गौरव कोचर
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 1, 2025

भीलवाड़ा के रामस्नेही हॉस्पिटल में कार्यरत नर्सिंगकर्मी भारती चौहान की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि भारती की तबीयत खराब होने की सूचना समय रहते नहीं दी गई और मौत के बाद भी सूचना में देरी की गई। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भारती ने रात 8 बजे ड्यूटी ज्वॉइन की थी और 10 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ड्रिप और इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद वह सामान्य होकर काम पर लौटीं, लेकिन रात 1 बजे सोने के बाद सुबह तक नहीं उठीं।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में रावणा राजपूत समाज के लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक जांच और मुआवजे की मांग पूरी नहीं होती, तब तक शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो अस्पताल परिसर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए लकड़ियां भी अस्पताल परिसर में लाकर रख दी गई हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एसपी मनीष बडगूजर के नेतृत्व में चार थानों का जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात अब तक नहीं बनी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...