डॉ. पशुपति कुमार शर्मा को मिला गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल से डॉक्टरेट की मानद उपाधि सम्मान

डॉ. पशुपति कुमार शर्मा को मिला गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल से डॉक्टरेट की मानद उपाधि सम्मान

Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 05,2025

जयपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने दैनिक उद्योग आसपास के संपादक पशुपति कुमार शर्मा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान शनिवार को नेपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया।

समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष लालबहादुर राणा समेत कई गणमान्य सदस्यों ने शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. शर्मा की पत्रकारिता में निष्पक्षता, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता और ग्रामीण पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह उपाधि दी गई।

पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर के अध्यक्ष मुकेश मीणा और सचिव ने डॉ. शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का विषय बताया। वहीं, भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत और राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने भी इस उपलब्धि को ग्रामीण पत्रकारिता की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक बताया।

शेखावाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष हुलास तिवाड़ी और सचिव डॉ. कार्तिकेय शर्मा, शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक हरि शर्मा और महासचिव गजानन्द शर्मा ने भी बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पत्रकारों को सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देगा।

डॉ. पशुपति कुमार शर्मा ने सम्मान और बधाई संदेशों के लिए सभी शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनका, बल्कि उन सभी पत्रकारों का है जो जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष रूप से उठाते रहेंगे।

यह सम्मान समारोह पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पित कार्य करने वालों के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आया है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...