डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर विप्र सेना ने किया भव्य स्वागत
By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 05,2025
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को हाल ही में राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर विप्र सेना की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।
विप्र सेना के अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ. चतुर्वेदी के निवास स्थान पहुंचे। वहां पारंपरिक तरीके से साफा व भगवा दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया गया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने डॉ. चतुर्वेदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में राज्य वित्त आयोग के कार्यों में नई दिशा और उत्कृष्टता की उम्मीद जताई। अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी का अब तक का राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव आयोग के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर मनीष चौमुआल, चन्द्रभान शर्मा, प्रमोद बागड़ा, एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा, पवन जी शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, हनुमान स्वामी सहित कई विप्रजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. चतुर्वेदी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. चतुर्वेदी की नियुक्ति को लेकर विप्र समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य वित्त आयोग प्रदेश के विकास एवं वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

