डेंगू हॉटस्पॉट वार्ड का निरीक्षण, मंदिर परिसर में एंटी लार्वी साइट का छिड़काव

डेंगू हॉटस्पॉट वार्ड का निरीक्षण, मंदिर परिसर में एंटी लार्वी साइट का छिड़काव

महिला प्रतीक्षालय की मरम्मत व कॉलोनी की सुरक्षा दीवार के निर्माण के निर्देश भी दिए

By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 22,2025

रायगढ़, 22 जुलाई।
डेंगू संक्रमण की रोकथाम को लेकर नगर निगम व जिला स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय एवं जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत के नेतृत्व में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 19 और आस-पास के इलाकों का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र डेंगू संक्रमण के लिहाज से चिन्हित ‘हॉटस्पॉट’ घोषित है।

गौरीशंकर मंदिर परिसर से शुरू हुआ निरीक्षण

सुबह 7 बजे निरीक्षण की शुरुआत गौरीशंकर मंदिर परिसर से की गई। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में दीए, नारियल के खोल एवं अन्य मिट्टी के पात्रों में बरसात का पानी जमा होने की आशंका पाई गई। पिछले वर्ष इसी क्षेत्र में डेंगू लार्वा की पुष्टि हुई थी। इस बार एहतियात के तौर पर एंटी लार्वी साइट दवा (टेमीफॉस लिक्विड) का छिड़काव कराया गया। मंदिर के पुजारियों को डेंगू से बचाव की जानकारी देते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।

वार्ड 19 के मोहल्लों में ऑन द स्पॉट निरीक्षण व दवा का छिड़काव

निरीक्षण दल ने पैलेस रोड, भक्तिन गली, चांदनी चौक, लाल टंकी, केवटापारा जैसे मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। घरों में रखे कूलर, गमले, फ्लावर पॉट, फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकी, पुराने टायर, कबाड़ तथा मवेशियों को पानी पिलाने वाले बर्तनों में साफ पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई।
टीम ने बताया कि इन जगहों पर हर सप्ताह पानी बदला जाए या खाली कर दिया जाए, जिससे मच्छरों के लार्वा पनपने से रोका जा सके। खाली ज़मीन में बने गड्ढों व कबाड़ वाली जगहों पर जला हुआ मोबिल या एंटी लार्वी साइट दवा के छिड़काव की भी सिफारिश की गई।

दवा बनाने और उपयोग की ऑन-द-स्पॉट जानकारी

निरीक्षण के दौरान मेलाथियान एवं बीपीटी दवा को तैयार करने एवं छिड़काव करने के तरीकों की जानकारी भी मौके पर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा छिड़काव का डेमो देते हुए स्थानीय लोगों को इसके प्रभाव और प्रयोग विधि समझाई।


बस स्टैंड और कॉलोनी के निरीक्षण में दिए गए जरूरी निर्देश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड का भी जायजा लिया। यहां महिलाओं के लिए बने प्रतीक्षालय की खस्ता हालत को देखते हुए उसकी मरम्मत के आदेश मौके पर ही इंजीनियर को दिए।

इसी तरह मां विहार कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया, जहां हाल ही की भारी बारिश के कारण बाउंड्रीवॉल टूट गई थी। आयुक्त ने संबंधित वार्ड इंजीनियर को तत्काल सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


डेंगू से बचाव के लिए तैयार कार्ययोजना

नगर निगम द्वारा हाल ही में डेंगू की रोकथाम को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई थी। उसमें गांधीगंज, दरोगापारा, पुलिस लाइन, बापू नगर, इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों को संभावित डेंगू हॉटस्पॉट मानते हुए नियमित निरीक्षण और छिड़काव की कार्ययोजना बनाई गई है। इसी क्रम में इंदिरा नगर स्थित एक कबाड़ दुकान को चेतावनी दी गई थी।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...