डिग्गी तालाब मामला: मृतक की हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
By : गौरव कोचर
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 28,2025
(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/अजमेर के डिग्गी तालाब से मिले युवक की पहचान विक्की पुत्र प्रभु लाल वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो गणेश मंदिर के पास ट्रॉम्बे इलाके का निवासी था। उसकी शिनाख्त पड़ोसी ने की। मृतक आदतन शराबी बताया जा रहा है। क्लॉक टॉवर थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की शिनाख्त के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
