ठाकुर भवानी सिंह राठौड़, राजा दांता करण सिंह शेखावत और कुंवर पूख अजीत सिंह शेखावत ने चिकित्सा मंत्री की धर्मपत्नी के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना
Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 14,2025
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजा गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी के दुखद निधन पर प्रदेश भर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। इसी क्रम में खातीपुरा व्यापार मंडल जयपुर के अध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह राठौड़, राजा दांता करण सिंह शेखावत और कुंवर पूख अजीत सिंह शेखावत ने खींवसर फोर्ट पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीनों विशिष्ट जनों ने इस दुख की घड़ी में मंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति पूरे समाज के लिए एक पीड़ादायक क्षण है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर खींवसर फोर्ट में शोक का माहौल रहा, जहां अनेक गणमान्यजन भी स्वर्गीय आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र की कई हस्तियों ने भी अपने-अपने माध्यम से संवेदनाएं प्रकट कीं।

p
इस दुखद घटना से संपूर्ण क्षत्रिय समाज में शोक की लहर है, और सभी ने एक स्वर में मंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ के परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।

