ठाकुरगंगटी के अमरपुर प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण’ कार्यक्रम: केआरपी रीतेश रंजन का हुआ सम्मान

ठाकुरगंगटी के अमरपुर प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण’ कार्यक्रम: केआरपी रीतेश रंजन का हुआ सम्मान

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स/ झारखंड 
By : नेहा रंजन 
टेलीग्राफ टाइम्स

गोड्डा, 18 अगस्त। ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमरपुर में सोमवार को ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण’ कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने मूल्यांकन करने पहुंचे केआरपी रीतेश रंजन का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश ठाकुर ने रीतेश रंजन को परिवर्तनकारी शिक्षक बताते हुए कहा कि –
“ये हम सबों के रोल मॉडल हैं। इनके कार्यों और विचारों से हमें हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। शिक्षा के क्षेत्र में इनकी भूमिका बेहद प्रेरणादायी है।”

सहायक शिक्षक प्रकाश कुमार भगत ने कहा कि रीतेश रंजन ने हमेशा विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की मशाल जलाए रखी है। उन्होंने कहा –
“निराशाजनक हालात और अनेक चुनौतियों के बावजूद ये न केवल सरकारी दायित्वों का निर्वहन करते हैं, बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हैं। यही एक सच्चे शिक्षक का परिचय है।”

सम्मान पाकर भावुक हुए रीतेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा –
“यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। आज शिक्षा ही गरीब और वंचित परिवारों के उत्थान का सबसे बड़ा साधन है। तमाम उपेक्षाओं के बावजूद यह ज्ञान और संस्कार की एकमात्र उम्मीद बनी हुई है। शिक्षा एक महायज्ञ है और मैं इसमें सिर्फ एक दीपक हूं, एक साधन भर।”

Photo credit Telegraph Times

इस अवसर पर सहायक अध्यापक अकमल अहमद, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, संयोजिका, विद्यालय की रसोइया तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने शिक्षा जगत में यह संदेश दिया कि निपुण भारत अभियान के अंतर्गत चल रही यह पहल न केवल बच्चों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बना रही है, बल्कि शिक्षकों में भी सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार कर रही है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...