ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल; आरोपी ट्रेलर चालक फरार

ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल; आरोपी ट्रेलर चालक फरार

By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 28,2025

रायगढ़। अमलीभौना बाईपास पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब कोसमनारा बाबा धाम जा रहे बाइक सवारों को एक तेज़ रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है, जबकि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोसमनारा दर्शन को निकले थे युवक

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जनक साहू (19 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम साहू एवं भारत यादव (22 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद यादव, दोनों निवासी ग्राम नूनपानी, थाना कोसीर (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) अपने साथी तोषन चौहान के साथ 27 जुलाई की शाम को बाइक से कोसमनारा बाबा धाम के दर्शन के लिए निकले थे। इन तीनों समेत गांव के कुल 11 युवक चार अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर रवाना हुए थे।

अमलीभौना बाईपास पर हुआ हादसा

रात लगभग 10:15 बजे जब ये लोग अमलीभौना स्थित बाबाधाम रोड के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर (क्रमांक ओडी 09 जेड 7555) ने तेजी और लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारत यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जनक साहू और तोषन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस, अस्पताल में दो की मौत

घटना के तुरंत बाद पीछे से आ रहे साथियों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी और 112 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई। सभी घायलों को रायगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भारत यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जनक साहू की हालत को देखते हुए उसे सघन उपचार इकाई (ICU) में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तीसरे युवक तोषन चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उसके कंधे में चोट आई है।

पुलिस ने जब्त किया ट्रेलर, चालक फरार

जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की माने तो ट्रेलर ओड़िशा पंजीकृत है और उसका चालक घटनास्थल से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

गांव में छाया मातम, युवकों की मौत से शोक की लहर

जनक और भारत की असमय मृत्यु से नूनपानी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों युवक मिलनसार स्वभाव के माने जाते थे और गांव के युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजन सदमे में हैं।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...