ट्रम्प प्रशासन ने छात्रों, पत्रकारों के लिए नए वीज़ा प्रतिबंध प्रस्तावित किए
28 अगस्त 2025। गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने नए वीज़ा नियमों का प्रस्ताव रखा है, जिनके तहत विदेशी छात्रों और पत्रकारों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
इस प्रस्ताव के अनुसार, छात्रों, पत्रकारों और कुछ अन्य श्रेणियों के वीज़ा अब निर्धारित समयसीमा के लिए ही मान्य होंगे। पहले यह वीज़ा तब तक वैध रहते थे जब तक वीज़ाधारी अपनी पढ़ाई या नौकरी पूरी नहीं कर लेते थे।
सरकार का तर्क है कि यह बदलाव राष्ट्रीय सुरक्षा और आव्रजन नियंत्रण के लिए ज़रूरी है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के अनुसार, इससे वीज़ा धारकों की बेहतर निगरानी हो सकेगी और अवैध रूप से रुकने वालों पर लगाम लगेगी।
हालांकि, आलोचकों का कहना है कि इन नए नियमों से विदेशी छात्रों और पत्रकारों की स्वतंत्रता प्रभावित होगी और अमेरिका में पढ़ाई या काम करना और मुश्किल हो जाएगा।