झोटवाड़ा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 16अगस्त।
जयपुर 15 अगस्त को झोटवाड़ा वार्ड 37 स्थित वीर शहीद मंगेज सिंह पार्क में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद मंगेज सिंह पार्क विकास समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समिति सदस्य अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वीर शहीद मंगेज सिंह जी के परिवार की ओर से उनके पुत्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की।
समारोह में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी शौर्यगाथाएँ सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में कैप्टन रामचंद्र जी, अजयपाल सिंह करीरी, छीतर जी यादव, किशोर सिंह फौजी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, दिनेश सेन, मूल सिंह, ओम जी, योगेंद्र सिंह, भंवर सिंह, प्रेम सिंह, विजेंद्र सिंह, कमल सिंह शेखावत (काली पहाड़ी), उमेश सिंह, करण सिंह, विकास गुप्ता, मनोहर सिंह, करण सिंह शेखावत, युवराज सिंह, जितेंद्र सिंह बनेठी एवं मानसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।