झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन में बवाल: लाठीचार्ज, पूर्व मंत्री गुढ़ा के साथ धक्का-मुक्की

झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन में बवाल: लाठीचार्ज, पूर्व मंत्री गुढ़ा के साथ धक्का-मुक्की

Edited By: गौरव कोचर
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 27, 2025
राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए जब सुभाष मेघवाल हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कलेक्ट्रेट पर धरना देने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गए।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी इस दौरान पुलिस की कार्रवाई का शिकार हुए। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए बल प्रयोग किया गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस के एक्शन के बाद प्रदर्शनकारी वहां से भागने लगे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...