झालावाड़ : झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाला गिरोह पकड़ा
गौरव कोचर
झालावाड़ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह लोगों को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठता था।
एक युवक ने अपनी बाइक बेचने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन डाला था। इसी बहाने महिला और उसके साथी युवक को मिलने बुलाकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने युवक से 8 लाख रुपये की मांग की और उसकी बाइक, मोबाइल व चांदी का कड़ा छीन लिया।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों — नन्दलाल भील और सुगनी बाई — को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।