झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की आवश्यक बैठक संपन्न, संकुल प्रभारी का हुआ चयन

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की आवश्यक बैठक संपन्न, संकुल प्रभारी का हुआ चयन

Written By: नेहा रंजन
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 9, 2025

ऊर्जानगर, महागामा — झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जानगर में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महागामा प्रखंड के 12 संकुलों के लिए संकुल प्रभारियों का चयन करना था, जो संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे झारोटेफ के जिला उपाध्यक्ष एवं अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए अहम निर्णयों के आलोक में आगामी 22 जून को रांची के मोरहाबादी मैदान में “कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में शिक्षकों को एमएसीपी (MACP) का लाभ देने, राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु को 62 वर्ष तक बढ़ाने तथा केंद्रीय कर्मियों की भांति शिशु शिक्षण भत्ता देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एवं समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने झारोटेफ के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि इस सम्मेलन की सफलता के लिए अभी से कमर कस लें और अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुँचकर अपनी एकजुटता का परिचय दें।

बैठक का संचालन कर रहे जिला संयुक्त सचिव मुरारी प्रसाद शर्मा ने जानकारी दी कि महागामा प्रखंड में कुल 12 संकुल हैं, जिनके लिए आज की बैठक में संकुल प्रभारियों का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया है। संकुल प्रभारियों की सूची जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने बताया कि संकुल प्रभारियों के चयन से संगठन को न केवल प्रखंड स्तर पर मजबूती मिलेगी, बल्कि संगठन का विस्तार हर गांव तक संभव होगा, क्योंकि हर गांव में राज्यकर्मी मौजूद हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान हाशमी, कोषाध्यक्ष अब्दुल शकुर, उपाध्यक्ष निलेश कुमार, संयुक्त सचिव नियाज अहमद, राजेंद्र पंडित, अंजनी कुमार चौधरी, कुंदन कुमार शाही, कमर मुश्तर, ताहिर, इकबाल, प्रदीप कुमार मिश्रा, मणि भूषण आदि शामिल थे।

बैठक के सफल आयोजन से झारोटेफ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नए उत्साह का संचार हुआ है और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...