झगड़ालू तत्वों पर जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झगड़ालू तत्वों पर जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कयाघाट मोहल्ले में दो पक्षों के बीच बार-बार विवाद के बाद छह आरोपी जेल भेजे गए

गणपत चौहान, छत्तीसगढ़ 

रायगढ़, 25 सितंबर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जूटमिल पुलिस ने एक सख्त कदम उठाते हुए कयाघाट मोहल्ले में बार-बार विवाद करने वाले छह झगड़ालू व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव की अगुवाई में की गई।

विवाद की पृष्ठभूमि

18 सितंबर की रात कयाघाट दुर्गा मंदिर के पास विश्वकर्मा पूजन और विसर्जन कार्यक्रम के बाद मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई थी। मामले में दोनों पक्षों पर काउंटर अपराध क्रमांक 328/2025 और 329/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आज दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी, लेकिन थाने से बाहर निकलते ही आरोपी फिर से एक-दूसरे पर दोषारोपण, धमकी और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद वे नहीं माने और पुनः झगड़ा करने लगे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्थिति की गंभीरता देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ इस्तगासा अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 126, 135(3) के तहत मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी कर सभी को जेल भेज दिया गया

निरीक्षक प्रशांत राव ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक शांति भंग करने वाले और बार-बार विवाद करने वाले किसी भी व्यक्ति को अब बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों को थाने की चौखट से सीधे जेल दाखिल किया जाएगा।

जेल भेजे गए आरोपी

  1. सुरेश कुमार यादव (32) – निवासी वार्ड नं. 30, कयाघाट
  2. संतोष दास महंत (29) – निवासी एसईसीएल रोड, कयाघाट
  3. सागर चौहान (27) – निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर
  4. चंद्रशेखर गुप्ता उर्फ चंदु गुप्ता (19) – निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर, एसईसीएल रोड
  5. सचिन ठाकुर उर्फ अंशु ठाकुर (25) – निवासी कयाघाट बाबाकुटी
  6. सोनू साहू उर्फ राजा साहू (22) – निवासी कयाघाट

जूटमिल पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश दिया गया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ऑपरेशन महिला गरिमा: स्कूल जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर  ​जयपुर, 22,अप्रैल। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की...

अर्जेंटीना: मक्का उत्पादन में ऐतिहासिक उछाल की उम्मीद

  ​आर बी चतुर्वेदी  अर्जेंटीना के कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख अनाज...