जैसलमेर में पकड़ा गया संदिग्ध कबूतर, पंजों में उर्दू लिखी रिंग मिलीं

लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
10 फरवरी
जैसलमेर:राजस्थान के जैसलमेर में फतेहगढ़ के देगराय ओरण क्षेत्र में सोमवार को एक संदिग्ध कबूतर पकड़ा गया है। कबूतर के पंजों में रिंग लगी है, जिन पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। साथ ही कुछ नंबर भी अंकित हैं। वन्यजीव प्रेमी सुमेर सिंह ने कबूतर को दाना डालकर पकड़ा और वन विभाग को सूचित किया।

सुमेर सिंह ने कबूतर को वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। सुमेर ने बताया कि संदिग्ध कबूतर होने के कारण उसे वन विभाग को सौंपा दिया है। अब वन विभाग इसकी देखभाल करेगा और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर पंजों में लगी रिंग की जांच करवाई जाएगी।

सुमेर सिंह ने बताया कि उसे यह कबूतर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे देगराय ओरण में दिखा, जिसके दोनों पंजों में रिंग लगी थीं। संदिग्ध होने पर कबूतर को दाना डालकर पकड़ लिया और उसकी जांच की गई। दोनों पंजों में अलग-अलग रिंग लगी थीं, जिन पर उर्दू में कुछ लिखा है और कुछ नंबर भी अंकित हैं। संदिग्धता के कारण कबूतर को पकड़कर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने कबूतर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी है, ताकि रिंग की जांच की जा सके।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में सीमा पार से टैग और एंटीना लगे कई पक्षी भारत की सरहद में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके चलते सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान और सरहदी इलाके के लोग इन पक्षियों को पकड़ने में सतर्कता बरत रहे हैं ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई खतरा उत्पन्न न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...