जैसलमेर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित

जैसलमेर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा — योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही विकसित भारत की आधारशिला

नरेश गुनानी 

04 अक्टूबर 2025, 07:18 PM — जयपुर।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनोपयोगी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार का लक्ष्य है। साथ ही आमजन से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें और भारत निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

Photo credit Telegraph Times

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी, गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मंत्री शेखावत ने जैसलमेर जिले में संचालित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, परियोजनाओं और अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

पेयजल प्रबंधन पर विशेष जोर

मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल प्रबंधन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि नहरबंदी और पानी की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्धता के लिए उपयुक्त कंटिंजेंसी प्लान के अनुरूप निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर और अधिक प्रभावी प्रबंधन तंत्र विकसित किया जाए।

जल जीवन मिशन में आ रही कमियों के निस्तारण के लिए समुचित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बंद पड़े हैंडपंपों, जीएलआर और ट्यूबवेल्स को जनता जल योजना के तहत शीघ्र सुचारू करने पर जोर देते हुए कहा कि गर्मियों व नहरबंदी के समय पेयजल वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिला अस्पताल, पीएचसी और सीएचसी में स्वीकृत व रिक्त पदों की जानकारी ली गई। मौसमी बीमारियों की स्थिति और दवाओं की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को हर स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद आयुक्त को सीवरेज तंत्र सुधारने, सफाई व्यवस्था बेहतर करने और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क, आवास और ग्रामीण विकास पर ध्यान

जिले में स्वीकृत सड़कों की स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की गुणवत्ता और मरम्मत कार्य पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों की समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया गया।

पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा

पशुपालन विभाग की योजनाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री ने गायों में फैल रही कर्रा और लंपी जैसी बीमारियों के रोकथाम उपायों पर विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्रामीणों को इन बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जाएं और पशु चिकित्सा टीमों द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, फसल बीमा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, कौशल योजनाएँ और खनिज क्षेत्र विकास योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

ग्रामीण विकास और किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता

मंत्री शेखावत ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृषि क्षेत्र में सुधार और आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो और किसान आत्मनिर्भर बनें।

जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक छोटू सिंह भाटी, पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सीएसआर पहल: हुंडई इंडिया इंश्योरेंस ब्रोकिंग ने जयपुर के दो वृद्धाश्रमों को भेंट किए आईसीयू बेड और व्हीलचेयर

जयपुर / योगेश शर्मा/हुंडई इंडिया इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड...