जेवीएम महामंत्री सुरेश सैनी–ममता सैनी ने मनाई विवाह की 40वीं वर्षगांठ
लोकेंद्र सिंह शेखावत
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ (जेवीएम) एवं एम.आई. रोड व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी और उनकी धर्मपत्नी ममता सैनी ने रविवार को अपने पारिवारिक सदस्यों के बीच विवाह की 40वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर दंपती ने केक काटकर अपनी खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम पारिवारिक सौहार्द और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा, जिसमें सैनी परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए और दंपती को आशीर्वाद दिया। परिजनों में बनारसी देवी, मधु, तथा जयप्रकाश सैनी–सरोज, नरेन्द्र–बेला, कमलकुमार–माया, सुशील–निर्मला, संदीप–अरुणा, लोकेश–पूनम, प्रवीण–पूजा, अनीष–ऋचा, राहुल–खुशबू, अंशुल–नेहा तथा मोहित–प्रिया ने वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी भी इस अवसर पर पहुंचे और दंपती को बधाई देते हुए दीर्घ एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। शुभकामनाएँ देने वालों में
जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल,
कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया,
नंदपुरी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र मारवाल,
नाहरगढ़ रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष मिंतर सिंह रजावत,
गणगौरी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित जोशी,
तथा सिंधी कैम्प व्यापार मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा शामिल रहे।
सभी ने कहा कि व्यापारिक जगत में सुरेश सैनी का योगदान प्रेरणादायी रहा है और उनके जीवनसाथी ममता सैनी सदैव उनके सामाजिक कार्यों में सशक्त सहयोगी रही हैं।
परिवार और व्यापार जगत की शुभकामनाओं के बीच यह वर्षगांठ समारोह यादगार बन गया।