जेडीए का पीला पंजा: तीन बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त, मुख्य सड़कों को भी किया अतिक्रमण मुक्त

जेडीए का पीला पंजा: तीन बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त, मुख्य सड़कों को भी किया अतिक्रमण मुक्त

| हरि प्रसाद शर्मा

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखी है। रविवार को प्रवर्तन दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन 24 में करीब तीन बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया। साथ ही, शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात में बाधक बन रहे अवैध कब्जों को भी हटाया गया।

बिना स्वीकृति बसाई जा रही थी कॉलोनी

​जेडीए के महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 24 के अंतर्गत ग्राम ढूँढ़ नदी के पास करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इसके लिए जेडीए से किसी भी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई थी। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से किए गए निर्माणों और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया।

सड़कों को कराया अतिक्रमण मुक्त, सुचारू हुआ यातायात

​अवैध कॉलोनी के साथ-साथ जेडीए ने शहर की मुख्य सड़कों पर भी अभियान चलाया:

  • गोपालपुरा बाईपास: जोन पीआरएन साउथ स्थित गोपालपुरा बाईपास से वन्देमातरम् रोड (200 फीट बाईपास) तक सड़क सीमा में अतिक्रमण कर लगाए गए थड़ी-ठेले, बांस-तम्बू, तिरपाल और ट्रॉलियों को हटाया गया। इस कार्रवाई से मार्ग चौड़ा हुआ और यातायात सुचारू हो सका।
  • लालकोठी और सहकार मार्ग: जोन 3 में पुलिस मुख्यालय से सहकार मार्ग और लक्ष्मी मंदिर चौराहा से लालकोठी अंडरपास तक सड़क के दोनों ओर विशेष अभियान चलाया गया। यहाँ करीब 30 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमणों को हटाकर रोड सीमा को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जेडीए की चेतावनी

​जेडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कृषि भूमि पर बिना ले-आउट प्लान अनुमोदित कराए अवैध कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, शहर की मुख्य सड़कों पर फिर से अतिक्रमण करने वालों के सामान जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...