जेएलएन अस्पताल में स्वाभिमान भोज रसोई का विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया उद्घाटन

Edited By: muskan tiwari
फ़रवरी 22, 2025 19:44 IST
टेलीग्राफ टाइम्स
अजमेर:सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला की अनुकरणीय पहल पर अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों के लिए स्वाभिमान भोज रसोई का शनिवार 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे शुभारंभ हो गया। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रसोई का शुभारंभ किया। जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि स्वाभिमान भोज रसोई अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में दूरदराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को एक रुपये में शुद्ध, सात्विक एवं पौष्टिक भरपेट खाना उपलब्ध कराएगी। जवाहर फाउंडेशन ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 1800 स्क्वायर फीट की आधुनिक तकनीक से निर्मित अस्थाई रसोई का 28 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया है। स्वाभिमान भोज रसोई को मंडपम का आकार देकर सुसज्जित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जवाहर फाउंडेशन स्वाभिमान भोज रसोई शिक्षा एवं स्वाभिमान भोजन के द्वारा समाज सेवा कर रही है। उल्लेखनीय है कि जवाहर फाउंडेशन द्वारा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अलवर गेट पर 3 वर्ष पूर्व स्वाभिमान भोज रसोई प्रारंभ की थी। स्वाभिमान भोज रसोई अलवर गेट पर प्रतिदिन औसतन 300 जरूरतमंद व्यक्तियों को एक रुपये में खाना परोसा जाता है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...